संदिग्ध पैकेट से यूरोपीय संघ के दूतावास में हड़कंप
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रोम स्थित स्विट्जरलैंड और चिली के दूतावासों में पार्सल बम फटने के चंद घंटे बाद यूरोपीय संघ के दूतावास को खाली कराया गया। विस्फोट में दो व्यक्ति घायल हो गए थे। घायलों में स्विस दूतावास के एक कर्मचारी हालत गम्भीर है।
बर्न केंटन पुलिस के अनुसार, ईयू दूतावास के आसपास के अधिकांश इलाकों को भी खाली करा दिया गया था।
अधिकारियों ने कहा कि भेजा गया पैकेट ईयू राजदूत माइकल राइटरर के नाम था और उस पर भेजने वाला का पता दर्ज नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications