अमेरिका की चीन के खिलाफ डब्ल्यूटीओ जाने की धमकी
एक दिन पहले ही अमेरिका ने पवन ऊर्जा उपकरणों के निर्यात के मसले पर चीन के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में शिकायत दर्ज करवाई थी।
चीन द्वारा डब्ल्यूटीओ के नियमों के अनुपालन के बारे में अमेरिकी कांग्रेस की वार्षिक रिपोर्ट में हाल के वर्षो में चीन की अर्थव्यवस्था में सरकार के हस्तक्षेप बढ़ने को एक परेशान करने वाली प्रवृत्ति करार दिया है।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों ने कहा कि अमेरिका और अन्य देश केवल चीन में मौजूद दुर्लभ प्राकृतिक सामग्रियों के निर्यात की सीमा तय करने को लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं। प्रौद्योगिकी कम्पनियों को इन सामग्रियों की भारी जरूरत होती है।
अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि आज की तारीख तक चीन अपनी नीति में बदलाव के लिए तैयार नहीं है। अमेरिका इस मसले को चीन के साथ मजबूती से उठाता रहेगा और आगे की कार्रवाई करने से भी नहीं हिचकिचाएगा। वह जरूरत पड़ने पर डब्ल्यूटीओ का भी दरवाजा खटखटा सकता है।
बुधवार को ही अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रोम क्रिक ने पवन ऊर्जा उपकरणों के निर्यात को लेकर चीन के खिलाफ डब्ल्यूटीओ में शिकायत दर्ज करवाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications