गोवा में सुरक्षा बढ़ी
पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) आत्माराम देशपांडे ने आईएएनएस को बताया कि आतंक की चेतावनी विशेषतौर पर गोवा के लिए नहीं है।
उन्होंने कहा, "यह सामान्य चेतावनी पश्चिमी तट के लिए जारी की गई है।"
देशपांडे ने कहा, "हमें सूचना मिली है कि तटीय इलाके से घुसपैठ हो सकती है। यह पश्चिमी तटीय इलाकों में कहीं भी हो सकती है।"
उन्होंने कहा, "हमने अपनी समुद्री और नियमित गश्त तेज कर दी है। पुलिस बल को सतर्क किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications