सीबीआई को पूरा सहयोग मिलेगा : कलमाडी
ज्ञात हो कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में हुए कथित घोटाले के सिलसिले में कलमाडी के पुणे और दिल्ली स्थित आवासों और दिल्ली के कार्यालय में छापेमारी की।
कलमाडी ने यहां संवादाताओं से बातचीत में कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बहुत ही सफल रहा। मैं और आयोजन समिति किसी भी जांच को तैयार है।"
उन्होंने कहा, "हम सीबीआई को पूरा सहयोग कर रहे हैं और हम पूरी गहराई से इस मामले की जांच को तैयार हैं।"
कलमाडी ने कहा, "मैंने सीबीआई के प्रमुख को तीन दिन पहले ही खत लिखा है और उन्हें पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।"
कलमाडी कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं और वर्ष 2009 में वह पुणे से तीसरी बार लोकसभा के लिए चुने गए। वह चार बार राज्यसभा के भी सदस्य रहे हैं।
कलमाडी के तीन और सहयोगी टी. एस. दरबारी, संजय महेंद्रू और एम. जयचंद्रन खेलों के आयोजन से जुड़ी एक अन्य वित्तीय धांधली के मामले में जेल में बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications