पोप ने बीबीसी पर दिया क्रिसमस का संदेश
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 83 वर्षीय पोप ने कहा कि वह सितम्बर की अपनी स्कॉटलैंड व इंग्लैंड की यात्राओं को स्नेह से याद करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि मैंने इन पवित्र दिनों की मेरी प्रार्थनाओं में आप लोगों को शामिल रखा है।"
पोप का तीन मिनट अवधि का यह संदेश केवल ब्रिटेन में ही प्रसारित हुआ। इसे बीबीसी के वर्ल्ड सर्विस नेटवर्क या टीवी पर प्रसारित नहीं किया गया।
क्रिसमस के महत्व पर बोलते हुए पोप ने कहा कि ईसा मसीह के जन्म के साथ स्वतंत्रता आई थी लेकिन इसे सैन्य या राजनीतिक साधनों से हासिल नहीं किया गया था।
उन्होंने कहा, "ईश्वर हमेशा अपने किए वादों के प्रति वफादार रहता है, लेकिन अक्सर उन वादों को पूरा करने के उसके तरीके हमें आश्चर्यचकित कर देते हैं।"
मुश्किल से ही साक्षात्कार देने वाले और मीडिया से सीधी वार्ता से बचने वाले पोप ने अपना यह संदेश वेटिकन में इस सप्ताह की शुरुआत में ही रिकॉर्ड करवा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications