तेल की कीमत दो सालों के उच्चतम स्तर पर
गुरुवार को क्रिसमस की साप्ताहिक छुट्टी से पहले न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल का वायदा भाव 91.63 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। उधर लंदन में कच्चे तेल की कीमत शुक्रवार को 94.57 डॉलर प्रति बैरल स्तर पर जा पहुंची।
बर्कलेज कैपिटल ने हाल ही में बाजार का आकलन करते हुए तेल की कीमतों के एक नए चरण में पहुंचने की बात कही थी। लीबियाई राष्ट्रीय तेल निगम के अध्यक्ष शोकरी घानम ने भी हाल ही में कहा था कि 2011 में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications