शीर्ष स्तर पर भ्रष्टाचार से चिंतित हैं लोकसभाध्यक्ष
भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में जनप्रतिनिधियों के शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, "भ्रष्टाचार एक गंभीर मामला है। विशेषकर उस परिस्थिति में जब यह जनप्रतिनिधियों से सम्बंधित हो। इससे आम आदमी का जनप्रतिनिधियों पर से विश्वास उठता है। यह गंभीर चिंता का विषय है।"
भारत चैम्बर ऑफ कॉमर्स, कलकत्ता चेम्बर ऑफ कामर्स, इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स और मर्चेट्स चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल का वह जवाब दे रही थीं।
उन्होंने कहा, "लोकतंत्र के चार खम्भे हैं। कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका और मीडिया। देश तभी विकास करेगा जब जनता का इन चारों खम्भों पर विश्वास बना रहेगा। इनसे सम्बंधित लोगों को हमेशा सतर्क रहना पड़ेगा।"
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन, 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन, मुम्बई के आदर्श सोसायटी में फ्लैटों के आवंटन से लेकर कई अन्य भ्रष्टाचार के मामले उजागर हुए हैं और इन सभी मामलों में जनप्रतिनिधियों के शामिल होने करी बात सामने आई है।
इंडो-एशियन न्यूज
*


Click it and Unblock the Notifications