गिरावट के साथ खुला बाजार, उछाल के साथ हुआ बंद (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 71.42 अंक की गिरावट के साथ 19,911.46 अंक पर खुला। सेंसेक्स में अधिकतम 20,086.42 अंक और न्यूनतम 19,880.36 अंक के बीच 96.06 अंक के दायरे में कारोबार हुआ। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 19,982.88 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सर्वाधिक बढ़ोतरी दर्ज करने वाले शेयरों में रिलायंस कम्युनिकेशन्स में 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र में तीन फीसदी से अधिक, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में ढाई फीसदी से अधिक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में दो फीसदी से अधिक और आईटीसी में डेढ़ फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।
सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स में तीन फीसदी से अधिक, भेल और आईसीआईसीआई में एक फीसदी से अधिक और ओएनजीसी तथा एचडीएफसी में आधी फीसदी से कम की गिरावट दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.75 अंक की गिरावट के साथ 5940.25 अंक पर खुला था। निफ्टी में अधिकतम 6017.35 अंक और न्यूनतम 5940.25 अंक के बीच 77.10 अंक के दायरे में कारोबार हुआ। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी 5980 अंक पर बंद हुआ था।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी वृद्धि का रुख देखा गया। मिडकैप में 18.87 अंक की तेजी आई और यह 7,627.20 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक में 29.89 अंक की तेजी आई और यह 9,354.43 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से 10 सेक्टरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में डेढ़ फीसदी से अधिक, धातु, तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं और स्वास्थ्य सेवाओं के शेयरों में एक फीसदी से अधिक और बिजली क्षेत्र की कम्पनियों के शेयरों में आधी फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।
वाहन कम्पनियों के शेयरों में आधी फीसदी से अधिक और सार्वजनिक कम्पनियों तथा तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयरों में आधी फीसदी से कम की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1578 शेयरों में तेजी और 1266 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 153 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications