तेजी के रुख के साथ बंद हुए शेयर बाजार (लीड-1)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 71.42 अंक गिरकर 19,911.46 अंक पर खुला। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 19,982.88 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.75 अंक की गिरावट के साथ 5940.25 अंक पर खुला था। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी 5980 अंक पर बंद हुआ था।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी बढ़ोतरी का रुख देखा गया। मिडकैप में 18.87 अंक की तेजी आई और यह 7,627.20 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक में 29.89 अंक की तेजी आई और यह 9,354.43 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications