इंद्रजीत रॉय होंगे कोलकाता के नए शेरिफ
राज्य के काूनन मंत्री रबिलाल मोइत्रा ने आईएएनएस को बताया कि रॉय अगले महीने अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे और वह प्रख्यात पत्रकार उत्पल चटर्जी का स्थान लेंगे।
रॉय ने आईएएनएस से कहा, "मैंने इसके बारे में सुना है लेकिन मुझे अभी तक पत्र नहीं मिला है। मैं गंगटोक में एक सम्मेलन में हिस्सा लेने आया हूं।"
राज्य सरकार की एक समिति ने रॉय के नाम की मंजूरी दे दी है। समिति ने रॉय सहित तीन नाम कलकत्ता उच्च न्यायालय के पास भेजे थे। तीन लोगों में रॉय के अलावा ह्दय रोग विशेषज्ञ धीमान काहली और होम्योपैथ रथिन चक्रबर्ती का नाम शामिल था।
उल्लेखनीय है कि देश में कोलकाता और मुम्बई ही दो ऐसे शहर हैं जहां शेरिफ की नियुक्ति की जाती है। शेरिफ पर शहर में होने वाले विभिन्न समारोहों और सम्मेलनों की जिम्मेदारी होती है। शेरिफ को विदेश से आए हुए मेहमानों की राज्य सरकार की तरफ से अगवानी करने की जिम्मेदारी दी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications