क्रिसमस पर राष्ट्रपति ने की एकता, सोहार्द की कामना
पाटील ने अपने संदेश में कहा, "क्रिसमस के खुशियों भरे मौके पर मैं देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।"
उन्होंने कहा कि यह त्योहार दिलों को चिर शांति और खुशियों से सराबोर करने की मानव की उत्कंठा का प्रतीक है। हम प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करें और समाज में शांति तथा एकता कायम करने तथा देश की प्रगति की दिशा में काम करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications