उड़ीसा के किसानों के लिए केंद्र से राहत की मांग
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उनसे गुरुवार को राहत की मांग की।
सरकार ने कहा है कि इस साल अगस्त में राज्य के 51,551 गांवों में से 37,000 से ज्यादा सूखे से प्रभावित रहे। इससे फसल की भारी तबाही हुई।
इसके बाद 6-9 दिसंबर को हुई भारी बारिश के कारण धान की फसल को नुकसान हुआ।
अधिकारी ने बताया कि लगभग 19,000 हेक्टेयर खेत में करीब आधी फसल बर्बाद हो गई।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने इस सप्ताह के शुरू में आंध्र प्रदेश में बारिश से प्रभावित किसानों के लिए 400 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की है।
अधिकारी ने कहा कि पटनायक ने प्रधानमंत्री से उड़ीसा के भी प्रभावित किसानों के लिए अभी इतनी राशि जारी करने का अनुरोध किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications