लोकसभाध्यक्ष ने दी देशवासियों को क्रिसमस की बधाई
देशवासियों को दिए गए अपने बधाई संदेश में कुमार ने कहा, "यह त्योहार सहिष्णुता, भाईचारे और सद्भाव जैसे शाश्वत गुणों के बारे में ईसा मसीह के महान संदेश का प्रचार करने का अवसर है।"
उन्होंने कहा कि क्रिसमस का दिन मित्रों और परिवार के साथ मिलकर खुशियां मनाने का अवसर तो देता ही है साथ ही यह उन लोगों के प्रति करूणा और दयाभाव दिखाने का अवसर भी देता है, जो विकास की इस दौड़ में पिछड़ गए हैं।
उन्होंने कामना की कि यह त्योहार अज्ञान और हिंसा के दुष्चक्र से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा और हमारे सभी भाई-बहनों के जीवन को शांति और खुशहाली से सराबोर कर देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications