मुम्बई में कलमाडी के आवास पर छापा
सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, "दिल्ली से आई एक टीम ने छापेमारी की। तीन घंटे तक छापेमारी चली।"
मुम्बई में कलमाडी का आवास वर्ली के पोचकनवाला रोड पर स्थित है।
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने कलमाडी के सहयोगी विनोद सुर्वे और पी. के. श्रीवास्तव से भी पूछताछ की। सीबीआई अधिकारियों ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications