झारखण्ड में नक्सलियों ने पंचायत चुनाव में बाधा डाली
झारखण्ड पुलिस के प्रवक्ता आर. के. मलिक ने आईएएनएस से कहा, "नक्सलियों ने गढ़वा जिले के मटगारी में तीन वाहनों में आग लगा दी। एक मतदान केंद्र पर उन्होंने मतदान में बाधा डालने की कोशिश की।"
उन्होंने कहा कि पुलिस ओर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद मतदान दोबारा शुरू हो सका।
राज्य में पांचवे और अंतिम चरण का मतदान आज सुबह सात बजे पांच जिलों के 14 प्रखण्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। राज्य में 27 नवंबर से चुनाव शुरू हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications