पेशावर में स्कूल में विस्फोट
इस्लामाबाद, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को एक स्कूल में हुए विस्फोट में दो छात्र घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 'एक्सप्रेस टीवी' के हवाले से खबर दी है न्यू मॉडर्न कोलिजिएट स्कूल का एक कमरा विस्फोट में नष्ट हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और राहत दल स्कूल की ओर रवाना किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications