अमेरिकी वीजा शुल्क में वृद्धि से आईटी उद्योग चिंतित
इंफोसिस टेक्न ोलॉजीज लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. गोपालकृष्णन ने यहां आईएएनएस को बताया, "इस कदम के जरिए अमेरिका में स्वास्थ्य देखभाल के खर्च को पूरा करने के लिए भारतीय आईटी उद्योग को फिर से निशाना बनाया गया है। यह एक निराशाजनक कदम है।"
अमेरिकी कांग्रेस ने बुधवार देर शाम 'द जेम्स ज्रेडोगा 9/11 हेल्थ एंड कम्पेनसेशन एक्ट' को मंजूरी दे दी है। इस अधिनियम का उद्देश्य भारत, चीन व थाईलैंड जैसे देशों से आने वाली सेवाओं और वस्तुओं पर अगले पांच वर्षो तक कर लगाकर 4.3 अरब डॉलर की राशि जुटाना है।
विप्रो के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुरेश सेनापति ने कहा, "राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के दौरान जिस तरह के शिष्टाचार का आदान-प्रदान हुआ था, यह नया संरक्षणवादी कदम उसके प्रतिकूल है।"
ज्ञात हो कि इसके पहले सीमा सुरक्षा कोष के लिए अगस्त महीने में भारतीय इंजीनियरों पर वीजा शुल्क बढ़ाए गए थे। नया कानून उन लोगों के इलाज पर आने वाले खर्च को पूरा करने के लिए है, जो न्यूयार्क के ग्राउंड जीरो स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले के मलबों की सफाई के दौरान हुई बीमारी से जूझ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications