कश्मीर में विस्फोट, 2 नागरिक घायल
श्रीनगर, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उत्तरी सोपोर शहर में शुक्रवार सुबह विस्फोट में दो नागरिक घायल हो गए। विस्फोट के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोपोर की शाह फैजल मार्केट में हुए विस्फोट में दो व्यक्ति घायल हो गए।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "शुरूआती रपटों में कहा गया है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कुछ जवान इलेक्ट्रिक बॉयलर से पानी गर्म कर रहे थे, तभी धमाके की आवाज के साथ उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट में घायल हुए दो राहगीरों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।"
उन्होंने बताया, "एक ओर पहलू यह है कि अलगाववादियों ने बाजार में सीआरपीएफ के सैनिकों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका, जिसमें धमाका हो गया।"
पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications