बढ़ रहा उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम का प्रभाव : थॉमस
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि, उपभोक्ता मामले, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री प्रो. के.वी़ थॉमस ने कहा कि उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम का प्रभाव निरंतर बढ़ता जा रहा है।
थॉमस ने विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों में विनियामकों, लोकपालों और शिकायत निवारण प्रकोष्ठों की व्यवस्था स्थापित हो चुकी है और अब निजी क्षेत्रों में भी उपभोक्ता शिकायत निवारण की व्यवस्था की जा सकेगी। यह काम उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम में उपभोक्ता अधिकारों को अग्रणी महत्ता दिए जाने के फलस्वरूप ही संभव हो सका है।
थॉमस ने कहा कि ऐसा नहीं है कि देश में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की सुरक्षा की व्यवस्था या इसके लिए अनुकूल वातावरण उपलध कराने में देश की कानून व्यवस्था में किसी तरह की ढील पाई जाती है, क्योंकि ऐसे उपायों को लागू करने में वास्तविक चुनौती प्रशासनिक तंत्र को मजबूत बनाने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications