कब्रगाह के लिए जमीन मुहैया कराएगी पंजाब सरकार
चंडीगढ़, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गुरुवार को यहां कहा कि उनकी सरकार राज्य के सभी कस्बों और गांवों में ईसाई और मुस्लिम समुदायों के मृत व्यक्तियों को दफनाने के लिए भूमि की व्यवस्था करेगी।
मुख्यमंत्री सर्कस ग्राउंड में क्रिसमस के उपलक्ष्य में राज्य स्तर पर आयोजित एक समारोह में ईसाई समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, "राज्य सरकार दोनों समुदायों के मृत व्यक्तियों के दफनाने के लिए पंचायत की भूमि उपलब्ध कराएगी। भूमि की उपलब्धता न होने पर सरकार जमीन खरीदेगी।"
बादल ने समारोह में मौजूद पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मुन्नवर मसीह को बिना कब्रगाह वाले कस्बों और गांवों की सूची देने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री ने मोहाली में एक चर्च और सामुदायिक भवन के लिए आधा एकड़ भूमि देने की भी घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications