कृष्णा ने वार्ता के लिए क्लिंटन को न्योता दिया
विदेश मंत्रालय के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री ने कृष्णा को रात नौ बजे फोन किया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की नवंबर में हुई भारत यात्रा के दौरान हुई घोषणाओं पर हुई पहल के बारे में बातचीत की।
दोनों नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा पर संतोष व्यक्त किया। इसके अलावा अफगानिस्तान के हालात पर भी चर्चा हुई।
कृष्णा ने क्लिंटन से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए विशेष अमेरिकी दूत रिचर्ड हालब्रुक के निधन पर शोक व्यक्त किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications