यशवंत राव पर डाक टिकट जारी
डाक टिकट जारी करते हुए पाटील ने महाराष्ट्र को प्रगतिशील राज्य बनाने में दोनों पुरोधाओं के योगदान को याद किया।
उन्होंने कहा, "यशवंत राव महाराष्ट्र के न केवल दूरदर्शी नेता थे, बल्कि कद्दावर व्यक्तित्व वाले राष्ट्रीय स्तर के नेता भी थे।"
वहीं हिरे के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए राष्ट्रपति पाटील ने राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में उनके योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications