कांग्रेस विधायकों ने गोवा सरकार गिराने की धमकी दी
नेताओं ने यह फैसला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विवादित नेता फ्रांसिस्को ऊर्फ मिक्की पचेको को मंत्रिमंडल में शामिल करने के प्रस्ताव के मद्देनजर लिया है।
असंतुष्ट विधायकों के प्रवक्ता लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री चर्चिल अलेमाओ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यदि पचेको को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है तो वे सरकार को गिरा देंगे।
अलामेओ ने कहा, "यदि मिक्की को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है तो हम सरकार को गिरा देंगे। उन पर आपराधिक मामला है। उन पर एक महिला की हत्या करने का आरोप है और उनके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय मामला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications