जगन का 48 घंटे का भूख हड़ताल जारी

विजयवाड़ा, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व सांसद वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी का 48 घंटे का भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी रहा। पूर्व सांसद राज्य में बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई सरकार से करने की मांग कर रहे हैं।

स्वर्गीय मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के पुत्र जगन अपनी भूख हड़ताल के दूसरे दिन अपने समर्थकों के साथ कृष्णा नदी के किनारे बने विशाल मंच पर बैठे रहे।

पिछले महीने कांग्रेस छोड़ने वाले जगन ने पहली बार अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। उनकी इस हड़ताल का समर्थन हजारों किसानों और उनके समर्थकों ने दिया है।

सत्तारूढ़ पार्टी के 23 विधायकों और कांग्रेस के दो सदस्यों ने मंगलवार को जगन से मिलकर उन्हें अपना समर्थन दिया। जगन के बढ़ते प्रभाव से राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

उल्लेखनीय है कि जगन के इस भूख हड़ताल में तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) का एक विधायक और प्रजा राज्यम पार्टी के दो विधायक शामिल हुए।

उधर, जगन के करीबी सहयोगी अम्बाती रामबाबू ने कहा कि भूख हड़ताल गुरुवार सुबह समाप्त होगी, उन्होंने लोगों से वापस लौट जाने की अपील की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+