अरब सागर में 2 नए तटरक्षक केंद्र शुरू करेगा भारत (लीड-1)
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी अपनी लक्ष्यद्वीप की यात्रा के दौरान इन नए प्रतिष्ठानों का उद्घाटन करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि लक्षद्वीप के समीप हाल के दिनों में समुद्री डकैती के मामलों में इजाफा हुआ है। इस नई सुरक्षा संरचनाओं से 36 द्वीपों के द्वीपसमूहों की करीब 32 वर्ग कीलोमीटर की तटीय सुरक्षा मजबूत होगी।
स्थापित किए जाने वाले दोनों केन्द्रों कावरत्ती में भारतीय तट रक्षक बल जिला मुख्यालय-12 और मिनिकय में तट रक्षक स्टेशन पर बनाए गए हैं।
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि कावरत्ती स्थित मुख्यालय आईसीजी, केन्द्र शासित क्षेत्रों के अधिकारियों और अन्य समुद्री सीमा से सम्बंधित मामलों और अन्य समुद्री पणधारकों के बीच घनिष्ठ समन्वय स्थापित करने में सहायता प्रदान करेगा। इससे समुद्र क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर त्वरित निर्णय लेने में भी मदद मिलेगी।
केरल तट से 200 और 400 किलोमीटर के बीच की दूरी पर स्थित लक्षद्वीप कुल लगभग 32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के साथ 36 द्वीपों का द्वीप समूह है। इन 36 द्वीपों में से केवल 11 पर लोग निवास करते हैं।
विज्ञप्ति के मुताबिक, "प्रादेशिक जल लगभग 20,000 वर्ग किलोमीटर और विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र 4 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हाल में लक्षद्वीप के काफी नजदीक जलदस्युओं की घटनाओं में वृद्धि ने क्षेत्र में नए खतरों की संभावनाओं को उजागर किया है। लक्ष्यद्वीप भी समुद्री प्रदूषण से असुरक्षित है, क्योंकि विश्व की दो सर्वाधिक व्यस्ततम संचार समुद्री लेन यहां पर हैं। समुद्री यातायात का यह महत्वपूर्ण मार्ग है क्योंकि 30 से 40 जलयान प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications