जेपीसी मांग पर बहस के लिए विशेष सत्र बुलाने को तैयार : प्रणब

मुखर्जी ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का बेहद दुख है कि वह इस मामले में बीते शीतकालीन सत्र के दौरान गतिरोध को दूर नहीं कर सके।

समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन के एक पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे मुखर्जी ने कार्यक्रम के दौरान कहा, "वे (विपक्ष) यदि बहस सुनिश्चित करें तो मैं बजट सत्र से संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार हूं।"

उन्होंने कहा, "इससे यह होगा कि देश की जनता के समक्ष इस मुद्दे पर बहस हो सकेगी। यह साफ हो जाएगा कि जेपीसी की आवश्यकता है कि नहीं।"

मुखर्जी ने कहा, "तो हो जाने दीजिए बहस। संसद इसी के लिए है।"

उन्होंने कहा, "सिर्फ नारेबाजी करके संसद ने चलने देने और स्थगन की स्थिति पैदा करने से सिर्फ इस संस्था को नुकसान पहुंचेगा। स्वाभावित तौर पर लोकसभा का नेता होने की वजह से मुझे दुख हुआ कि मैं अपने सहयोगियों को मना नहीं पाया, ताकि संसद चल सके। "

उन्होंने कहा, "हर मुद्दे पर बहस हो सकती है लेकिन वह संसद के संवैधानिक दायरे में होनी चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि संसद के शतकालीन सत्र विपक्ष की जेपीसी मांग की भेंट चढ़ गया था और पूरे सत्र के दौरान एक भी दिन प्रभावी रूप से उसकी कार्यवाही नहीं हो सकी थी। खुद मुखर्जी ने उस दौरान विपक्षी दलों को मनाने का कई दफे प्रयास किया था लेकिन वह इसमें असफल रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+