पाकिस्तान में बनेगी राष्ट्रीय फोरेंसिक एजेंसी
समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक देश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रीय फोरेंसिक एजेंसी (एनएफए) पुलिस, फेडरल जांच ब्यूरो और सभी सरकारी जांच एजेंसी को जरूरत होने पर अपनी सेवा मुहैया कराएगी। अधिकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों और सार्वजनिक स्थान पर लगातार हो रहे हमले के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।
राष्ट्रीय फोरेंसिक एजेंसी आंतरिक मंत्रालय के अधीन काम करेगी और इसका मुख्यालय इस्लामाबाद में होगा। पंजाब को छोड़कर इसकी शाखाएं पूरे देश में खोला जाएंगी। पंजाब में पहले से ही फोरेंसिक एजेंसी है।
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 1974 में बनी फोरेंसिक प्रयोगशाला अब बेकार हो चुकी है। क्योंकि अपराध का स्वरूप अब बहुत बदल चुका है।
अधिकारी के मुताबिक 12 साल की कड़ी मेहनत और जद्दोजहद के बाद इसे मान्यता दी गई है। लगातार खराब हो रही कानून व्यवस्था के मद्देनजर इसकी बेहद जरूरत महसूस की जा रही थी।
राष्ट्रीय फोरेंसिक एजेंसी के पास विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होंगी। मसलन फोरेंसिक रसायन, दवाइयों की पहचान और अध्ययन, आगजनी में प्रयोग हुए सामान, विस्फोटकों और गोलियों की पहचान आदि।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications