कोच्चि मेट्रो के साथ सौतेला व्यवहार क्यों : विजय कुमार
केरल विधान सभा में संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार के रवैये ने हम सब को हैरत में डाल दिया है। केन्द्र सरकार ने कोच्चि मेट्रो की तरह बन रहे चेन्नई, बेंगलुरू और पश्चिम बंगाल के मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। लेकिन जब बात कोच्चि मेट्रो की होती है तो केन्द्र सरकार चुप्पी साध लेती है। इसको अभी भी हरी झंडी नहीं दी गई है।
गौरतलब है कि केरल सरकार ने इसी साल मार्च में 3,048 करोड़ के बहुप्रतीक्षित कोच्चि मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूर किया था। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन प्रारंभिक कार्य शुरू करने के लिए भी कह दिया गया था। प्रारंभिक काम में सड़कों का चौड़ीकरण और उपरगामी सेतु का निर्माण करना शामिल है।
कोच्चि मेट्रो राज्य और केन्द्र सरकार का सयुंक्त प्रोजेक्ट हैं। इस प्रोजेक्ट को योजना आयोग और शहरी विकास मंत्रालय की हरी झंडी मिल चुकी है। अब वित्त मंत्रालय की हरी झंडी का इंतजार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications