राकेश सूद होंगे राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। नेपाल में भारत के राजदूत राकेश सूद को पदोन्नति देकर देश के राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार बनाए जाने की मीडिया में अटकलें तेज हो गई हैं।
उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव एवं अफगानिस्तान में पूर्व राजदूत जयंत प्रसाद के काठमांडू में सूद की जगह लेने की संभावना है। प्रसाद ने इससे पहले कबुल में सूद की जगह ली थी तथा वह जेनेवा में निरस्त्रीकरण मामलों के राजदूत रह चुके हैं।
देश के वर्तमान राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार आलोक प्रसाद जापान में भारत के राजदूत बनाए जाएंगे।
ये नियुक्तियां तय हो चुकी हैं, लेकिन नववर्ष से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की जाएगी। एक बार औपचारिक घोषणा होने पर इसमें कोई फेरबदल दो माह के भीतर होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications