स्वामी असीमानंद को पुलिस हिरासत में भेजा गया
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में असीमानंद को पेश किया गया। यहां से उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के विशेष न्यायालय में शुक्रवार को पेश किया जाएगा।
ज्ञात हो कि असीमानंद की पेशी के समय मीडिया को न्यायालय में जाने पर पाबंदी थी।
धार्मिक नेता को यहां पेशी के लिए उन्हें हैदराबाद से लाया गया। वह वर्ष 2007 में हैदराबाद के मक्का मस्जिद में हुए विस्फोट में भी आरोपी हैं।
उल्लेखनीय है कि मक्का मस्जिद विस्फोट में उनकी भूमिका के आरोप के चलते केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गत 19 नवंबर को उन्हें हरिद्वार से गिरफ्तार किया।
एनआईए ने समझौता एक्सप्रेस विस्फोट के सिलसिले में असीमानंद से पूछताछ करने और उनकी यहां पेशी के लिए मंगलवार को न्यायालय से अनुमति मांगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications