हर कांग्रेसी महसूस करेगा करुणाकरन की कमी : सोनिया
करुणाकरन के निधन पर सोनिया की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया, "उनके निधन पर मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं। उनके निधन से कांग्रेस ने सिर्फ एक महान नेता खो दिया है जो धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रीय एकता की बड़ी आवाज थे।"
उन्होंने कहा, "पार्टी ने एक ऐसा महान नेता खो दिया है जिनकी कमी देश भर का हर कांग्रेसी महसूस करेगा।"
उल्लेखनीय है कि करुणाकरन का गुरुवार को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications