करुणाकरण का निधन भारी क्षति : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "92 वर्षीय करुणाकरन का पार्टी के लिए बड़ा सदमा है। वह पार्टी के सबसे बड़े और अत्यधिक सम्मानित नेताओं में थे।"
उन्होंने कहा कि केरल के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके करुणाकरण के निधन से पार्टी को भारी क्षति पहुंची है।
नटराजन ने कहा, "चूंकि वह स्वतंत्रता सेनानी थे इसलिए यह हमारे लिए बड़ा नुकसान है। वह ऐसे नेता थे जिनका कार्यकर्ताओं के बीच बड़ा सम्मान था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications