फसल बर्बादी के बावजूद पाकिस्तान से प्याज का निर्यात (लीड-1)
बुधवार को जियो न्यूज ने बताया कि बुधवार से रोजाना भारत को 100 टन प्याज का निर्यात किया जा रहा है। इससे खुदरा बाजार में प्याज की कीमत बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
करांची के व्यापारियों ने बताया कि पाकिस्तान में हर साल लगभग 50 से 60 लाख टन प्याज की पैदावार होती है, लेकिन भारी बारिश और बाढ़ के कारण इस साल पैदावार काफी कम हुई है।
इधर भारत में सरकार ने प्याज के दाम में हुई अत्यधिक बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने के लिए उठाए गए कदमों के तहत प्याज पर आयात शुल्क हटा लिया है और पाकिस्तान से प्याज का आयात कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications