टमाटर की कीमत बढ़ी, निर्यात पर लग सकती है रोक
शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वाणिज्य सचिव और विदेश व्यापार महानिदेशालय स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जमाखोरी के कारण प्याज और टमाटर की कीमत बढ़ी है।
दिल्ली में टमाटर की कीमत बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जो 10 दिनों पहले 15-20 रुपये के स्तर पर थी।
वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने कहा कि बहुत कम मात्रा में टमाटर का निर्यात पाकिस्तान को किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि टमाटर का व्यापक स्तर पर व्यापार नहीं होता है। कुल उत्पादन के सिर्फ एक फीसदी का ही निर्यात किया जा रहा है, जो नगण्य है।
मध्य प्रदेश और गुजरात में बेमौसम बरसात के कारण दिल्ली में टमाटर की आपूर्ति बाधित हुई है, जिसके कारण टमाटर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications