चण्डीगढ़ में पहला नागफनी उद्यान
चण्डीगढ़ के प्रमुख वन संरक्षक संतोष कुमार ने आईएएनएस को बताया, "काम शुरू हो गया है और जल्दी ही यह उद्यान आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। करीब दो से तीन लाख रुपये के बजट में इस उद्यान का निर्माण हो रहा है। यह उद्यान पर्यटकों, छात्रों और वनस्पतिशास्त्रियों को चण्डीगढ़ की ओर और भी आकर्षित करेगा।"
कुमार ने बताया, "हमने उड़ीसा स्थित राष्ट्रीय पादप अनुसंधान केंद्र से 65 विविध प्रजातियों के नागफनी के करीब 5,000 पौधे 200,000 रुपये में खरीदे हैं। हमारी इस क्षेत्र का सबसे बड़ा नागफनी उद्यान बनाने की योजना है।"
नागफनी उद्यान के आकार के विषय में बात करते हुए कुमार ने कहा, "वहां 45 फीट लम्बी और आठ फीट चौड़ी चार सुरंगें होंगी। नागफनी के विकास के लिए यहां की जलवायु अनुकूल है।"
इसके अलावा यहां नजदीक के पंचकुला शहर में 'नेशनल कैक्टस एंड सक्लेंट बोटैनिकल गार्डन एंड रिसर्च सेंटर' भी है। यह सात एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे एशिया का सबसे बड़ा नागफनी उद्यान माना जाता है, जिसमें करीब 2,500 प्रजातियों के पौधे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications