बैंकिंग सुविधा सभी तक पहुंचाई जाए : प्रतिभा पाटील
पाटील ने यह बयान सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सौ साल पूरे करने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया।
उन्होंने कहा कि देश में बैंकिंग व्यवस्था में बहुत विकास हुआ है, लेकिन इसमें विस्तार की अभी बहुत अधिक संभावना है।
उन्होंने कहा कि देश की सिर्फ 45 फीसदी आबादी के पास ही अपना बैंक खाता है और 16,000 लोगों पर बैंक की सिर्फ एक शाखा काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश में जहां एक लाख की आबादी पर इस साल मार्च में 6.33 शाखाएं काम कर रही थीं, वहीं विकसित देशों में एक लाख आबादी पर 24-25 शाखाएं काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि विशिष्ट पहचान (यूआईडी) परियोजना से बैंकों को ग्राहकों के बारे में सूचना हासिल करने में सुविधा होगी और इससे बैंकिंग व्यवस्था के विस्तार में और तेजी आएगी।
उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को सौ साल पूरे करने के लिए शुभकामना दी और 1911 में बैंक की स्थापना करने वाले सर सोराबजी पोचखानवाला की दूरदृष्टि की सराहना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications