विधान पार्षद ने मांगी 1 करोड़ रुपये की रंगदारी
पुलिस के अनुसार ठेकेदार दयानिधि सिंह ने गुरुवार को नगर थाना में दर्ज कराए मामले में आरोप लगाया है कि विधान पार्षद हुलास पांडेय बुधवार को अपने अन्य चार साथियों के साथ उनके कार्यालय पहुंचे और उनसे तथा उनके अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। उन्होंने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
दर्ज प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि पिछले तीन वर्षो से हुलास और उनके भाई सुनील पांडेय लगातार उनसे रंगदारी की मांग करते रहे हैं। लेकिन उनके डर से दयानिधि अब तक पुलिस के सामने नहीं आ रहा था।
गौरतलब है कि सुनील पांडेय राज्य की सताधारी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के विधायक भी हैं।
रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने मामले की पुष्टि करते हुए इसकी जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जांच का जिम्मा एक पुलिस उपाधीक्षक को दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications