शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 33 अंक नीचे बंद (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.03 अंक की तेजी के साथ 20,038.83 अंक पर खुला था। सेंसेक्स में गुरुवार को अधिकतम 20,076.08 अंक और न्यूनतम 19,939.30 अंक के दायरे में कारोबार हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में 10 शेयरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सर्वाधिक बढ़त बनाने वाले शेयरों में एनटीपीसी में डेढ़ फीसदी, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज और इंफोसिस में आधी फीसदी से अधिक और एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी में आधी फीसदी से कम की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सेंसेक्स में गिरावट दिखाने वाले शेयरों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील में डेढ़ फीसदी से अधिक और डीएलएफ, टाटा मोटर्स एवं एल एंड टी में एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएससी) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.50 अंक की तेजी के साथ 6005.90 अंक पर खुला था। निफ्टी में अधिकतम 6006.45 अंक और न्यूनतम 5964.60 अंक के दायरे में कारोबार हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉल कैप सूचकांक में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 17.32 अंक की गिरावट के साथ 7,608.33 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 12.57 अंक की गिरावट के साथ 9,324.54 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टरों में चार में बढ़ोतरी दर्ज की गई। स्वास्थ्य सेवा में आधी फीसदी से अधिक, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रौद्योगिकी और बैंकिंग में आधी फीसदी से कम की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु में एक फीसदी से अधिक, धातु, रियल्टी, उपभोक्ता वस्तु और वाहन में आधी फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1331 शेयरों में तेजी और 1479 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 178 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications