कर्नाटक में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच रस्साकशी तेज हुई (लीड-1)

येदियुरप्पा ने गुरुवार को शिमोगा में कहा कि राज्यपाल द्वारा लगातार प्रदेश सरकार की आलोचना किए जाने की शिकायत वह राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से करेंगे। उन्होंने कहा, "कल मैं राष्ट्रपति को एक पत्र लिखने जा रहा हूं कि क्या उन्होंने राज्यपालों को ऐसा करने की अनुमति दे रखी है।"

येदियुरप्पा राज्यपाल भारद्वाज के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने बुधवार को कहा था कि उनके पास राज्य के भ्रष्ट मंत्रियों की सूची है और कोई भी उसे देख सकता है। यह पहला मौका है जब येदियुरप्पा ने खुले तौर पर भारद्वाज पर निशाना साधा है।

येदियुरप्पा ने केंद्रीय कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली पर भी प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया और कहा कि मोइली ने गुरुवार सुबह बेंगलुरू में भारद्वाज से मुलाकात की।

भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से जमीन आवंटन को लेकर उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों और रेड्डी बंधुओं के खिलाफ अवैध खनन के मामलों को लेकर सही स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।

येदियुरप्पा ने कहा, "मैं हर व्यक्ति को संतुष्ट नहीं कर सकता। इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।" मुख्यमंत्री ने बेंगलुरू से लगभग 330 किलोमीटर दूर अपने गृह नगर शिकारीपुरा में संवाददाताओं को राज्यपाल की उस टिप्पणी पर जवाब दे रहे थे जिसमें राज्यपाल ने कहा था कि मुख्यमंत्री के उत्तर वह से संतुष्ट नहीं हैं।

भूमि आवंटन घोटाले और रेड्डी बंधुओं द्वारा कथित तौर पर लौह अयस्क के अवैध खनन को लेकर भारद्वाज ने बुधवार रात कहा था कि येदियुरप्पा को भ्रष्ट मंत्रियों की सूची भेज दी गई है।

भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा था, "मेरे पास भ्रष्ट मंत्रियों की एक सूची है। यदि आपको चाहिए तो राजभवन आकर ले सकते हैं। मैंने मुख्यमंत्री को यह सूची दे दी है।"

भारद्वाज का यह बयान उस समय आया जब येदियुरप्पा ने कुछ घंटे पहले ही कहा था कि यदि राज्यापाल मेरे उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वह इसके बाद कुछ मदद नहीं कर सकते।

येदियुरप्पा ने कहा, "मैं हर व्यक्ति को संतुष्ट नहीं कर सकता। इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।"

मुख्यमंत्री ने बेंगलुरू से लगभग 330 किलोमीटर दूर अपने गृह नगर शिकारीपुरा में संवाददाताओं को राज्यपाल की उस टिप्पणी पर जवाब दे रहे थे जिसमें राज्यपाल ने कहा था कि मुख्यमंत्री के उत्तर वह से संतुष्ट नहीं हैं।

भारद्वाज पर निशाना साधते हुए भाजपा की राज्य ईकाई के अध्यक्ष के.एस. ईश्वरप्पा ने बुधवार को कहा था कि राज्यपाल कांग्रेस नेतृत्व को खुश करना चाहते हैं और ऐसा कर वह दोबारा केंद्रीय मंत्री बनना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+