गोवा में सियासी संकट, पचेको पर फैसला शीघ्र
पार्टी प्रमुख मुख्यमंत्री आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर शिरोडकर मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत के साथ कांग्रेस के असंतुष्ट आठ विधायकों से मिले।
शिरोडकर ने कहा, "मैंने उनकी बातें सुनी हैं। उनकी असंतुष्टि का कारण उपयुक्त है। हमने उनकी शिकायतों को सुना है और शिकायतों को आलाकमान के पास भेज दिया है। पचेको को मंत्रिमंडल में शामिल करने के बारे में निर्णय गुरुवार शाम तक ले लिया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "यदि राकांपा नेता को मंत्रिमंडल से बाहर रखने का निर्णय होता है तो हम अकेले ही सरकार चलाएंगे। मैंने हमेशा कहा है कि गोवा में सरकार चलाने में कांग्रेस पूरी तरह सक्षम है।"
ज्ञात हो कि लोक निर्माण विभाग (पीडबल्यूडी) मंत्री चर्चिल अलेमाओ के नेतृत्व में असंतुष्ट 10 विधायकों के समूह ने पचेको को 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर सरकार गिराने की चेतावनी दी है। असंतुष्ट नेताओं में चार मंत्री भी शामिल हैं।
बुधवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में अलेमाओ ने कहा, "कांग्रेस सिद्धांतों वाली पार्टी है। यदि भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को हटाया जा सकता है तो एक दागी मंत्री को गोवा मंत्रिमंडल में कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है।"
उल्लेखनीय है कि पचेको पर उनकी कथित प्रेमिका नाडिया तोराडो की मौत के सम्बंध में आपराधिक मामला दर्ज है। पचेको पर आरोप है कि उनसे कथित झगड़े के बाद नाडिया ने जहर खा लिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications