जाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार
विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर नौचंदी थाना क्षेत्र के भवनपुर कस्बे से बृजपाल (24) को गिरफ्तार किया। वह जाली नोट किसी ग्राहक को देने जा रहा था।
नौचंदी थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तारी खुफिया सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार तस्कर स्थानीय निवासी है और पिछले कुछ वर्षो से इस धंधे में लिप्त है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि बृजपाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोस के राज्य दिल्ली, उत्तराखण्ड और हरियाणा में ग्राहकों को जाली नोटों की आपूर्ति करता था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृजपाल को जाली नोटों की आपूर्ति में लगाया गया था। इनके गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications