नायडू का अनशन जारी, मुख्यमंत्री बुलाएंगे सर्वदलीय बैठक

नायडू को फिलहाल निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) में रखा गया है। लगातार स्थिति बिगड़ने के बावजद नायडू ने अपना अनशन जारी रखा है और इलाज कराने से इंकार कर दिया है। नायडू की तबियत बिगड़ने से पार्टी और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

नायडू की मांग पर सरकार की चुप्पी के बाद तेदेपा समर्थकों ने पूरे राज्य में यातायात बाधित कर दिया। तेदेपा के इस प्रदर्शन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का भी समर्थन प्राप्त है।

प्रदर्शनकारियों ने राजमार्गो पर बसों और अन्य वाहनों का आवागमन बाधित कर दिया। पुलिस ने बसों को क्षतिग्रस्त करने और यातायात बाधित करने के लिए बड़ी संख्या में तेदेपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

नायडू के गिरते स्वास्थ्य को लेकर गुस्साए तेदेपा विधायकों के एक समूह ने बुधवार रात को मुख्यमंत्री एन. किरण रेड्डी के काफिले को उस समय रोकने का प्रयास किया जब वह एक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

कार्यक्रम स्थल के भीतर तेदेपा विधायकों को प्रवेश करने से रोकने के लिए मुख्य द्वार को सुरक्षाकर्मियों ने बंद कर दिया था। मुख्यमंत्री को दूसरे द्वार से समारोह स्थल पर ले जाया गया।

तेदेपा विधायकों ने हालांकि बाद में मुख्यमंत्री के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। विधायकों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने नायडू की 20 मांगों पर विचार करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का वादा किया।

उधर, अनशन पर बैठे नायडू की देखरेख कर रहे चिकित्सकों ने आगाह किया है कि यदि उन्होंने अपना अनशन समाप्त नहीं किया तो उनकी हालत और खराब हो सकती है।

राज्य सरकार ने दावा किया है कि किसानों के लिए पहले ही उचित मुआवजे की घोषणा की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि नायडू को सोमवार को गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया था। नायडू भारी बारिश के कारण किसानों को हुई क्षति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+