चीनी कम्पनी हुवेई पर 80 लाख डॉलर का जुर्माना
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक बोलीविया के लोक निर्माण मंत्री वाल्टर डेल्गाडिलो ने कहा कि सरकारी दूरसंचार सेवा कम्पनी एंटेल ने चीनी कम्पनी द्वारा नियत समय पर उपकरणों की आपूर्ति नहीं करने के कारण यह जुर्माना लगाया है।
डेल्गाडिलो के हवाले से फिड्स रेडियो पर जानकारी दी गई है कि हुवेई को अतिरिक्त रेडियो आधारित स्टेशनों के निर्माण का ठेका दिया गया था जिसे उसने समय पर पूरा नहीं किया।
समाचार एजेंसी ईएफई को भी इस बारे में एंटेल से सूचना मिली है।
चीनी कम्पनी को बोलीविया के 12 हजार शहरों में दूरसंचार सम्पर्क बढ़ाने के लिए अक्टूबर 2009 में रेडिया आधारित अतिरिक्त स्टेशनों के निर्माण का ठेका दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications