द्वारका मार्ग पर आज से चलेगी 6 डिब्बों वाली मेट्रो रेलगाड़ी

दिल्ली मेट्रो रेल प्राधिकरण (डीएमआरसी) द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है, "डीएमआरसी गुरुवार रात 9.30 बजे से लाइन 3 (द्वारका सेक्टर 21-नोएडा सिटी सेंटर) व लाइन 4 (द्वारका सेक्टर 21-आनंद विहार) पर यात्रियों के लिए छह डिब्बों वाली दो नई मेट्रो रेलगाड़ियों की सेवा शुरू कर रहा है।"
पढ़ें दिल्ली की खबरें
इन दो नई रेलगाड़ियों को शामिल करने की प्रक्रिया की वजह से गुरुवार सुबह इन मार्गो पर चलने वाली मेट्रो रेलगाड़ियों में कुछ समय की देरी हुई।
डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया, "चार डिब्बों वाली रेलगाड़ियां प्लेटफार्म के कुछ निश्चित स्थानों पर रुकती थीं लेकिन छह डिब्बों वाली रेलगाड़ियां शुरू होने पर ये स्थान बदल जाएगा। यात्रियों को इस सम्बंध में पहले ही पता चल जाए इसलिए गुरुवार सुबह से ही बदले हुए स्थान पर रेलगाड़ियां रोकी जा रही हैं।" उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया की वजह से रेलगाड़ियों के चलने में थोड़ी देरी हो रही है लेकिन जल्दी ही वे समय पर चलने लगेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications