उत्तर प्रदेश में सड़क हादसा, 5 मरे
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे एक टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए।हादसा जिले के मैनाथेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-सम्भल मार्ग पर तब हुआ जब अनियंत्रति ट्रक ने सवारियों से भरे टेम्पो को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
स्थानीय थाना-प्रभारी राकेश चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। टेम्पो में सवार लोग आस-पास के ही रहने वाले थे और सुबह काम पर निकले थे।चौहान ने बताया कि घटना के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications