बीजिंग में बनेगी गगनचुम्बी इमारत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक स्थानीय समाचार पत्र में बीजिंग नगरपालिका के भूमि संसाधन केंद्र के हवाले से छपी खबर के मुताबिक 'स्काईस्क्रेपर' नाम से बनने वाली 122 मंजिला इमारत का निर्माण 11, 478 वर्गमीटर क्षेत्र में होगा। इमारत के निर्माण के लिए 21 दिसम्बर को बोली लगाई गई। इसके निर्माण में 94.81 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत आएगी।
अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल बीजिंग में सबसे ऊंची इमारत 'चाइना वर्ल्ड ट्रेड सेंटर टावर 3' है, जो 330 मीटर ऊंची है।
गौरतलब है कि 'स्काईस्क्रेपर' के निर्माण की बोली सीआईटीआईसी समूह ने जीता है। इस इमारत के चार तल जमीन के नीचे होंगे जिनका प्रयोग वाहनों की पार्किं ग के लिए किया जाएगा। इस इमारत को बनकर तैयार होने में पांच साल का समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications