अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, पुलिसकर्मी की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांत के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी अब्दुल रहमान हकताश ने बताया, "एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस चौकी को निशाना बनाकर सुबह लगभग आठ बजे विस्फोट किया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और चार घायल हो गए।"
रहमान के मुताबिक विस्फोट में कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इस हमले में आत्मघाती हमलावर भी मारा गया।
रहमान ने इस विस्फोट के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है लेकिन आतंकवादी संगठन की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications