बेहतर विकास दर के कारण अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी
वाणिज्य विभाग ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा कि जुलाई से सितम्बर के बीच सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि की दर 2.6 फीसदी रही, जबकि इस तिमाही में 2.5 फीसदी की विकास दर का अनुमान लगाया गया था।
ब्लू चिप शेयरों वाला डाउ जोंस इंडस्ट्रीयल एवरेज सूचकांक 26.33 अंक यानी 0.23 फीसदी बढ़कर 11,559.49 पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड एंड पूअर्स 500 सूचकांक 4.24 अंक यानी 0.34 फीसदी बढ़कर 1258.84 पर बंद हुआ।
प्रौद्योगिकी शेयरों वाला नास्डैक कम्पोजिट सूचकांक 3.87 अंक यानी 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 2671.48 बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications