गूगल ने 2 अरब डॉलर में खरीदा कार्यालय
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वैसे तो 111 एट्थ एवेन्यू स्थित संपत्ति की कीमत का जिक्र नहीं कि गया है लेकिन लास एंजेलिस टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी कीमत दो अरब डॉलर बताई है।
कम्पनी ने कहा है कि इस 18 मंजिली इमारत में गूगल के दो हजार से अधिक कर्ममारी काम करेंगे। कार्यालय एक पूरे ब्लॉक में फैला हुआ है और इसमें 280,000 वर्ग मीटर की जगह है।
गूगल ने कहा है कि इस इमारत में मौजूद वर्तमान कम्पनियों के कार्यालय बने रहेंगे।
टैकोनिक इंवेस्टमेंट पार्टनर्स ने एक बयान में कहा है कि इस खरीद को वर्ष 2010 का अमेरिका सबसे बड़ा संपत्ति सौदा कहा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications