राज्यपाल ने भेजी येदियुरप्पा को भ्रष्ट मंत्रियों की सूची
भूमि आवंटन घोटाले और रेड्डी बंधुओं द्वारा कथित तौर पर लौह अयस्क के अवैध खनन को लेकर भारद्वाज ने देर बुधवार को कहा कि येदियुरप्पा को भ्रष्ट मंत्रियों की सूची भेज दी गई है।
भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "मेरे पास भ्रष्ट मंत्रियों की एक सूची है। यदि आपको चाहिए तो राजभवन आकर ले सकते हैं। मैंने मुख्यमंत्री को यह सूची दे दी है।"
भारद्वाज का यह बयान उस समय आया जब येदियुरप्पा ने कुछ घंटे पहले ही कहा था कि यदि राज्यापाल मेरे उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वह इसके बाद कुछ मदद नहीं कर सकते।
येदियुरप्पा ने कहा, "मैं हर व्यक्ति को संतुष्ट नहीं कर सकता। इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।"
मुख्यमंत्री ने बेंगलुरू से लगभग 330 किलोमीटर दूर अपने गृह नगर शिकारीपुरा में संवाददाताओं को राज्यपाल की उस टिप्पणी पर जवाब दे रहे थे जिसमें राज्यपाल ने कहा था कि मुख्यमंत्री के उत्तर वह से संतुष्ट नहीं हैं।
उधर, हंसराज भारद्वाज पर निशाना साधते हुए भाजपा की राज्य ईकाई के अध्यक्ष के.एस.ईश्वरप्पा ने बुधवार को कहा कि राज्यपाल कांग्रेस नेतृत्व को खुश करना चाहते हैं और ऐसा कर वह दोबारा केंद्रीय मंत्री बनना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications